How to Cure Diabetes mellitus or Control with Millets (Shree Dhany)
Diabetes mellitus में mellitus शब्द लेटिन से लिया है जिसका अर्थ है मीठा और इनके साथ आज बात होगी Millets की । सबसे पहले अंक में मैंने आपको long wheat के बारे में जानकारी दी थी जो शुगर कंट्रोल का क्लेम करता है इस अंक में मैं आपको नए धान की जानकारी दूंगा जिसे श्रीधान्य के नाम से जाना जाता है और इस बार यह सिर्फ एक प्रकार की गेंहूँ की डाइट न होकर 5 अलग अलग बाजरे की किस्मों का मिश्रण है । इस पर reserch करने वाले भी दक्षिण भारत के डॉ खादर वली हैं long wheat की तरह यह फसल भी बरसाती पानी से होने वाली फ़सलें हैं । डॉ वली के अनुसार धान 3 प्रकार के सकारात्मक, नकारात्मक और न्यूट्रल।
डॉ. खादर वली ने सकारात्मक अनाज कि श्रेणी में उन धान्यों को रखा, जिनमें चिकित्सीय गुण (Healing properties) पाए गए। उन्होंने उसे सिरिधान्य मिलेटस का नाम दिया। क्योंकि इन धानों के प्रयोग से मानव को आरोग्य की प्राप्ति होती हैं। यह सकारात्मक धान पाँच प्रकार के हैं- कंगनी (फॉक्सटेल मिलट), सान्वा (बेनयॉड मिलेट), कोदाएँ (कोडो मिलेट), कुटकी (मिलेट) छोटी कंगनी (बॉउनटॉप मिलेट) तथा न्यूट्रल धान हैं बाजरा (परल मिलेट), रागी (फीगर मिलेट), चेेना (पोराेेसो मिलेट), जौआर (ग्रीन मिलेट), मक्का (कॉन मेजी) और नकारात्मक धान में गेंहूँ और चावल ।
डायबिटीज प्रोटोकॉल के अनुसार 5 मिलेट को इस प्रकार खाना बताया –
- कोडो – 2 दिन
- फॉक्सटेल – 2 दिन
- बारनयार्ड – 2 दिन
- ब्राउनटॉप – 2 दिन
- लिटिल – 2 दिन
इसका मतलब है, आप 2 दिन धान के रूप में सिर्फ कोडो फिर फाक्सटेल ऐसा करते करते अन्त में 2 दिन वापस लिटिल मिलेट खाते हैं ओर दस दिन बाद यही चक्र फिर से पूरा करते हैं इसके साथ डॉ वली द्वारा शोध की गई जड़ी बूंटीयों की चाय की सलाह भी देते हैं ।कोई भी खाना जो रक्त द्वारा अवशोषित होने के लिए ग्लूकोज और फ्रुक्टोज को तोड़ने में अधिक समय लेता है, हेल्दी होता है। जहां रागी इस काम में 2 घंटे लगाती है, मिलेट्स इसमें 6 घंटे लगाते हैं, जबकि चावल ये काम सिर्फ 45 मिनट में कर देता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है ।
श्रीधान्य खाने-पकाने के नियम
*पकाने से पहले मिलेट को कम से कम 6-8 घंटे के लिए भिगोएँ
*भिगोने से पहले एक बार धोए
*यदि आप चाहें तो आप भिगोने के लिए उपयोग हुआ पानी इस्तेमाल कर सकते हैं
*केवल अन-पॉलिश्ड मिलेट ही उपयोग करें – यदि आपको पुरानी समस्या या गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो यह और भी महत्वपूर्ण है
*यदि आपको कोई पुरानी समस्या या गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो डॉ. खादर 6-8 सप्ताह के लिए अम्बालि (खमीर वाला दलिया, फर्मेन्टेड दलिया) का सेवन करने का सुझाव देते हैं। यह आंत माइक्रोबायोटा को बनाए रखने और संतुलित करने में मदद करता है।
*यद्यपि आप मिलेट के साथ कोई भी व्यंजन बना सकते हैं, लेकिन डॉ. खादर ने सुझाव दिया है कि मिलेट का सेवन गंजी (दलिया) के रूप में या अंबाली के रूप में कम से कम 10-15 दिनों में एक बार करें ।
डॉ वली का reserch काफी लोकप्रिय है,वे मोटा धान खाने,दूध व मांसाहार से परहेज करने को कहते हैं जी हां दूध या इससे बने उत्पाद में सिर्फ छाछ इनकी डाइट में शामिल है ।
यदि आपको यह लेख पसंद आया तो आप इसे जो लोग अपनी बढ़ती शुगर से परेशान है तथा कुछ नया कर देखने में उत्सुक है लेख शेयर करें व विस्तृत जानकारी ले लिए https://www.sirijeevan.org/books पर इनकी रिसर्च पढ़े जो हिंदी में भी उपलब्ध है और हर रोग के प्रोटोकॉल सहित इलाज बताती है । अगली बार डायबिटीज के Cure/Control के लिए फिर किसी नई मार्ग से परिचय करेंगे ।।
धन्यवाद


Comments
Post a Comment