DIP Diet डायबिटीज/How to Cure Diabetes mellitus or control with DIP diet


आज  internet की दुनिया के एक विवादस्पद और प्रसिद्ध व्यक्ति ओर उनकी डाइट की चर्चा होगी जिनका नाम है विश्वरूप राय चौधरी ।एक जमाना था जब बचपन में लोग इनकी याददाश्त को लेकर खूब मजाक उड़ाया करते थे, बहुत लोग इनको भुल्लकड़ कहकर भी बुलाया करते थे, इन सब बातों का असर इनपर इतना हुआ की यह आज “याददाश्त का बादशाह”बन गए है। आज के समय में इनको लोग मेमोरी किंग के नाम से भी पुकारते है। आज याददाश्त के लिए इनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
वर्तमान में यह इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स’ और ‘एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स’ के मुख्य संपादक भी हैं। मेमोरी, माइंड एंड बॉडी पर 25 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं, कोरोना काल में भी इन्होने कई पुस्तकें लिखी हैं, इनकी पुस्तकें 18 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित हैं, इसमें मराठी, नेपाली, बंगाली और तेलुगु भाषा भी शामिल है । जिनको आप इंटरनेट पर सर्च करके देख सकते है या फिर इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इनके बारे में और जानकारी ले सकते हैं। विश्वरूप रॉय ने ब्रेन पॉवर और memory बढ़ाने की ट्रिक्स पर पहले खूब किताबें लिखी जो भारत में पॉपुलर हुई लेकिन पिछले कुछ सालों से डायबिटीज तथा life style से जुड़ी सभी बीमारियों पर व्याख्यान देते है तथा खास तौर पर diabetes पर इन्होनें  research कर एक डाइट प्लान बनाया है जिसे DIP डाइट का नाम दिया है ।
कोई भी डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति इनका DIP diet ले अपनी दवाईयों को चलने दे तथा लगातार जांच करता रहे इसी लेवल्स कम आना शुरू हो तो डॉ से दवाईयों को कम करवा सकता है,डॉक्टरी सलाह से बंद भी कर सकता है ।
क्या है DIP plan
* सुबह ग्रीन टी
* नाश्ते में जितना वजन है जैसे 70 kg है तो 700 gm फ्रूट जिन्हें 12 बजे से पहले पहले लेना है ।
*लंच में खाना 2 प्लेट में होगा,पहली प्लेट सलाद जिसमें कम से कम चार प्रकार की कच्ची सब्जियां 350 gm तथा उसके बाद जो घर एम बना हुआ कम तेल का भोजन ।
*4 से 5 के बीच green tea व कुछ dry fruit
*डिनर में फिर से वही लंच की तरह 2 प्लेट,पहली 350 gm सलाद बाद में घर का बना कम घी तेल का खाना ।
* first plate 4 अलग अलग सब्जियों वाली सलाद पहले लेनी है उसी के बाद आप दूसरी प्लेट शुरू करेंगे,यह बहुत आवश्यक नियम है ।
* किसी भी तरह का दूध या दूध से बने उत्पाद, मांस,अंडा यहां तक कि शहद भी वर्जित है ।
* भोजन में मुख्य रूप से फल (juice नहीं),सब्जियां,स्प्राउट्स तथा वसा के लिए नारियल,तिल मूंगफली के दाने ( तेल नहीं) ।
*कोई भी processed या बाज़ार का पैकेट में डाला हुवा भोजन जैसे बिस्किट बेकरी आइटम वर्जित है ।
* इससे आप देखेंगे कि महीने से भी कम समय में आपको दवाईयों की डोज़ में अंतर लाना पड़ेगा हालांकि डॉ चौधरी 72 घण्टे में दवाई छूटने का दावा भी करते हैं जिनमें यह 70 kg के व्यक्ति को 700 gm fruit नाश्ते में 12 बजे से पहले,700 gm सलाद लंच और 700 gm सलाद डिनर में लेने का प्रोटोकॉल है इसमें plate 2 यानी cooked food पूरी तरह से हटा दिया जाता है,ये Raw Vegan डाइट है।
     DIP डाइट के बहुत पक्षधर भारत में भरे पड़े हैं you tube पर विश्वरूप रॉय चौधरी के video देख कर भी आप Dip diet के बारे में जान सकते हैं । आप  या आपके करीबी यदि शुगर से या इसके बढ़ते लेवल्स से परेशान हैं तो इस डाइट को follow करें और यदि फर्क पड़े तो चिकित्सक की सलाह से दवा की डोज़ सेट करें । जानकारी शेयर करें । अगले अंक में फिर से एक नए डाइट plan के साथ मिलेंगे ।     
                                     धन्यवाद

Comments